{"_id":"6255c5ed6f59b2326308ddb2","slug":"troubled-by-husband-s-harassment-woman-hanged-herself-to-death-jind-news-rtk6437402157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर जान दी, मां ने आए दिन मारपीट करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर जान दी, मां ने आए दिन मारपीट करने का लगाया आरोप
Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
सार
पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।
- फोटो : Jind
विस्तार
हरियाणा के जींद के भूपेंद्र नगर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सोमवार की देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भूपेंद्र नगर निवासी निर्मला देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी संगीता की वर्ष 2012 में कैथल जिले के कलायत निवासी संजय के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद संगीता को उसका पति संजय उसको प्रताड़ित कर उसको परेशान करता था। इसके लिए कई बार कलायत में पंचायत भी हुई।
विज्ञापन
जहां पर संजय ने पंचायत में आगे से परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। प्रतिदिन मार पिटाई से तंग आकर एक साल पहले संगीता अपनी दो बेटियों को कलायत में छोड़कर उनके पास जींद आ गई। चार माह पहले संजय भी अपनी दोनों बेटियों को लेकर जींद आ गया।
विज्ञापन
जहां अब वह भूपेंद्र नगर में ही मकान किराए पर लेकर रहता है और दोनों कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। इसके बाद भी संजय ने उसकी बेटी संगीता को परेशान करना जारी रखा। इसी परेशानी के चलते सोमवार रात को उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि महिला की मां की शिकायत पर उसके पति संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।