फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by debt, woman commits suicide by hanging herself

Jind News: कर्ज से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 02 Sep 2023 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, woman commits suicide by hanging herself
जींद। शहर के जोगिंद्र नगर की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने लोन दिलाने का जिक्र किया है।शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एसएफएल की टीम ने घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगिंद्र नगर में एक 45 साल की महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतका के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि उसने एक किसी महिला को पांच लाख का लोन दिलवाया था। वह लोन उसने दबाव में आकर भरना पड़ गया। वह लोगों से पैसे उठाकर लोन भर रही थी। इसे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। उस सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा हुआ है। जांच अधिकारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के दो बेटे है। जो उसके पास रह रहे थे। पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed