फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trolley driver accused of hitting pickup on NH 152 D arrested

Jind News: एनएच 152 डी पर पिकअप को टक्कर मारने का आरोपी ट्राॅला चालक गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Trolley driver accused of hitting pickup on NH 152 D arrested
जुलाना। क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव के पास एनचए 152-डी पर पिकअप को टक्कर मारने के आरोपी ट्राॅला चालक चरखी दादरी जिले के द्वारका गांव निवासी जयप्रकाश को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 26 नवंबर को अल सुबह किलाजफरगढ़ गांव के पास एनच 152-डी पर ट्राले और पिकअप की भिड़ंत हो गई थी, इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात निवासी 60 वर्षीय बाबूराम और 35 वर्षीय चालक राहुल पिकअप में मटर भरकर कुरुक्षेत्र से बहरोड़ जा रहे थे। 25 नवंबर रात को अज्ञात वाहन चालक ने पिकअप को किलाजफरगढ़ गांव के पास ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिसमें चालक घायल हो गया। गाड़ी का मालिक पिकअप के चालक को गाड़ी से निकालकर पीछे ले आया और गाड़ी के पीछे खड़े होकर गाड़ी को देख रहे थे अचानक एक ट्राले ने दोनों को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले का चालक घटना को अंजाम देकर ट्राले को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक बाबूराम के बेटे मोनू की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्राॅला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed