{"_id":"60c3a8688ebc3e8ba77e5572","slug":"trees-fell-due-to-strong-storm-more-than-150-complaints-were-received-due-to-power-interruption-jind-news-rtk612571875","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के कारण गिरे पेड़, बिजली बाधित होने पर 150 से अधिक शिकयतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के कारण गिरे पेड़, बिजली बाधित होने पर 150 से अधिक शिकयतें आईं
विज्ञापन
वीरवार रात को तेज आंधी के कारण कई जगह पर पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जुलाना क्षेत्र में गांव खरैंटी से गढ़वाली रोड पर नहर के पास आंधी की वजह से छह-सात पेड़ गिर गए जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही बिजली भी गुल हो गई। शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी जगह-जगह गिरे पेड़ों व टहनियों को हटाने में लगे रहे तो बिजली कर्मियों को बिजली सप्लाई बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात में ही निगम के पास 150 से अधिक शिकायतें पहुंचीं।
वीरवार रात को करीब दस बजे अचानक मौसम बदला और तेज आधी चलने लगी, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए। वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी ने भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी की वजह से कई जगह पर दुकानों के फ्लैक्स बोर्ड उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। वहीं तेज आंधी के कारण शहर के पुरानी सब्जी मंडी मोड़, सफीदों गेट, बाल भवन रोड के अलावा पटेल नगर, सुभाष नगर, बिजली घर, श्याम नगर, शिव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, डिफेंस कॉलोनी, अर्बन इस्टेट सहित कई कॉलोनियों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। कई जगह रात को ही तथा कई जगह शुक्रवार को बिजली निगम के कर्मियों ने सप्लाई को दुरुस्त किया।
सामान्य काम हुए बाधित
वहीं रात को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हुई तो उसे सुचारु करने में बिजली निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार दोपहर तक जिले में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके चलते सुबह के सामान्य काम बाधित हुए। कई जगह पर बिजली नहीं होने के कारण जलापूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
शुक्रवार को दो डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा व आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर को सड़कें पूरी तरह से सुनसान रहीं। बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने कहा कि जहां-जहां बिजली बाधित हुई थी वहां-वहां पर समस्या को दूर कर बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है।