फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trees and plants are main parts of nature: CJM

पेड़-पौधे प्रकृति के मुख्य अंग : सीजेएम

Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Trees and plants are main parts of nature: CJM
21जेएनडी07: बच्चों के साथ पौधरोपण करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना, बिशनपुर तथा राजकीय मिडिल स्कूल किशनपुरा में पौधरोपण किया गया। इस दौरान छात्रों को पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव सीजेएम मोनिका ने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है, उसी प्रकार प्रकृति भी मनुष्य का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही प्रकृति के मुख्य अंग है, इसलिए हमें इनको काटने के बजाय नए पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारी प्रकृति हरी-भरी रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगो को संकल्प दिलाया कि वे अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करेंगे और दूसरों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है, क्योंकि विज्ञान के इस युग में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। लगातार कटाई से पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं, जब पृथ्वी पर मानव जाति का जीवन बड़ा मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड-पौधे ही मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। अगर पेड़-पौधे नहीं होंगे तो हमें ऑक्सीजन कहां से मिलेगी, इसलिए सभी को अधिकाधिक पौधरोपण कर अपनी धरती मां के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

21जेएनडी07: बच्चों के साथ पौधरोपण करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन

21जेएनडी07: बच्चों के साथ पौधरोपण करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed