फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   treders ultimatem to police, arrested acuused in three days

व्यापारियों ने पुलिस को दिया अल्टीमेट, तीन दिनों में आरोपी नहीं पकड़े तो करेंगे आंदोलन

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
treders ultimatem to police, arrested  acuused in three days
एएसपी नितीश अग्रवाल से मुलाकात करते व्यापरी। - फोटो : Jind
व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामलेे में बुधवार को शहर के व्यापारी एएसपी नीतिश अग्रवाल से मिले और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में रंगदारी लेने के सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के साथ इस तरह के घटना के विरोध में काली दिवाली मनाकर पुलिस सुरक्षा का लोगों को संदेश देेेंगे। हालांकि पीड़ित परिवार को दो सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवा दिए गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एएसपी से कहा कि मंडी में आरोपियों की दुकान को जब्त कर वहां पर रखे सामान पर बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस घटना के एक दिन बाद भी खाली हाथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नाम पुलिस को घटना के तुरंत बाद बताए थे, लेकिन शहर के चारों तरफ पुलिस का पहरा होने के बाद भी आरोपी शहर से सकुशल निकल गए या फिर शहर में छिपे हैं। इनको पकड़ा नहीं गया। जिससे पुलिस की नाकामी साबित हो रही है।
विज्ञापन

बोले, बदमाशों से यूपी की तर्ज पर निपटा जाए
व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है। इसको रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी की तर्ज पर अपराधियों से नहीं निपटेगी। तब तक प्रदेश से अपराध खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
व्यापारियों से दस लाख रुपये की रंगदारी के मामले में पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं, लेकिन वारदात को दूसरे दिन भी पुलिस की तीनों टीम खाली हाथ रही। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में नामजद किया है।
दो आरोपियों पर कई केस दर्ज
पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन लोगों मुकेश गिरी, वजीर पहलवान व सिब्बू व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से वजीर पहलवान के लिए हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के सात केस दर्ज हैं। वजीर पहलवान राजस्थान, गुजरात, दिल्ली की तिहाड़ व कलकता की जेल में रह चुका है। कुछ दिन पहले ही सजा काट कर आया है। वहीं मुकेश गिरी के खिलाफ मारपीट के दो केस दर्ज हैं।
व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
इस दौरान व्यापरियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि पुलिस चलान काटने में व्यस्त रहती है और लोगों को परेशान किया जाता है। अपराधियों की सूचना पुलिस को नहीं होती। उन्होंने कहा कि एक व्यापारी के पास कथित मिलावटी घी मिलने पर दुकान को सील कर दिया जाता है, लेकिन जिस दुकान में भारी संख्या में हथियार मिले हैं, उसे बंद करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है।
एक युवक को लिया हिरासत में
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक युवक का हिरासत में लिया है। यह युवक आरोपियों के परिवार से है। हालांकि पुलिस आधिकरिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। इसके जरिये ही अब पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

घटनास्थल से हथियार मिलने की सूचना पर पुलिस ने साधी चुप्पी
व्यापारियों ने एसएसपी से कहा कि घटना के बाद घटनास्थल से हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। इस पर एएसपी ने भी चुप्पी साधी, लेकिन वहां पर कितने हथियार मिले हैं। इनकी पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed