फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   treatment plants to be set up in villages with 10000 population : duputy chief minister

दस हजार आबादी वाले गांवों में लगाए जाएंगे ट्रीटमेंट प्लांट ः उपमुख्यमंत्री

Mon, 09 Mar 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
treatment plants to be set up in villages with 10000 population : duputy chief minister
बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
दस हजार की आबादी वाले गांवों में सीवरेज व्यवस्था परियोजना के लिए अधिकारी जल्द प्रस्ताव तैयार करवाकर भिजवाएं। अगले वित्त वर्ष में इस परियोजना का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जींद में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जो पंचायत 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाएगी, उसी गांव में यह बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 150 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। 50 एकड़ जमीन सरकार अधिग्रहण करेगी। अधिकारी इस जमीन की तलाश करें और जमीन मिलते ही इसका प्रस्ताव तैयार करके भिजवाएं। यह बात उपमुख्यमंत्री चौटाला रविवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब विकास परियोजना के तहत दस हजार की आबादी वाले गांव में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसमें एक तो गंदे पानी का समाधान होगा, वहीं पानी का शुद्धीकरण होकर वह सिंचाई के काम में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर 15-20 दिन में हो जाएगा। जींद में ट्रांसपोर्ट नगर व मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इससे लोगों को स्वरोजगार के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जिले के बड़े-बड़े गांवों की सूची तैयार करें, ताकि इन गांवों के स्कूलों में पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम शुरू करवाया जा सके। इसके साथ प्ले स्कूल खोलने के लिए भी गांवों की सूची तैयार की जाए। उचाना हलके के कई गांवों में पीने के पानी की काफी समस्या है, इसलिए इन गांवों में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने अहिरका गांव जाने वाली सड़क के निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए। उचाना हलके में जल्द ही एक इंडोर स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed