{"_id":"796cd1b350cc6b0bcd195d378379dbf1","slug":"transfer-of-dc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ससुराल में नई जिम्मेदारी संभालेंगे डीसी जोशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ससुराल में नई जिम्मेदारी संभालेंगे डीसी जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी अजीत बालाजी जोशी का तबादला चंडीगढ़ हो गया है। हालांकि जींद में डीसी रहते उन्होंने कई विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया, लेकिन जिला का औद्योगिक विकास शुरू नहीं होने की कसक उनके दिल में रह गई। अब डीसी अजीत बालाजी जोशी चंडीगढ़ (अपनी ससुराल) में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में डीसी जोशी ने कहा कि जींद के लोगों में काफी क्षमता है और इसका प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मेहनती हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से जींद काफी धनी है। यहां के गांवों के नाम रागों के नाम से हैं। हाट जैसे गांव में इतिहास दबा पड़ा है, जिस पर काम होना चाहिए। यहां बड़े-बड़े जोहड़ हैं। कई गांवों में तो 20-20 एकड़ में जोहड़ हैं, जो जींद को अन्य स्थानों अलग करता है।
विज्ञापन
जींद में डीसी रहते बालाजी ने छह करोड़ रुपये के माइक्रो बीम घोटाले के केस को सुलझाया। इसमें करीब 16 हजार महिलाओं ने पॉलिसी ली थी। अब बालाजी का तबादला जींद से चंडीगढ़ हो गया है। इनकी पत्नी गौरी पाराशर जोशी जींद की एडीसी हैं। प्रदेश में डीसी रहते हुए उनकी छठी नियुक्ति जींद में है।
विज्ञापन