फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trains traveling 20 minutes in fog take 40 minutes

Jind News: धुंध में 20 मिनट का सफर 40 में तय कर रही ट्रेनें

Fri, 29 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trains traveling 20 minutes in fog take 40 minutes
28जेएनडी08-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। चार दिन से पड़ रही धुंध ने ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही है। कई ट्रेनें तो घंटों की देरी से जंक्शन पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को भी भारी परेशानी हो रही है। धुंध इतनी गहरी है कि ट्रेनें 20 मिनट का सफर 40 मिनट में तय कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को धुंध के कारण दस एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। मुंबई से चलकर फिरोजपुर जाने वाली 12137 पंजाब मेल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। वहीं 14035 धौलाधार एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट और 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट की देरी से आई। यात्रियों को गहरी धुंध के बीच ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। बुधवार को 15909 अवध-असम एक्सप्रेस आठ बजकर दस मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन 44 किलोमीटर का सफर 20 मिनट में तय करती है लेकिन बुधवार को इस ट्रेन ने नरवाना तक का सफर 35 मिनट में तय किया।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई प्रभावित

14624 पातालकोट एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट लेट रही। 11450 जबलपुर एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट देरी से पहुंची। 12482 दिल्ली-इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा सात मिनट लेट रही। 14035 धौलाधार एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट देरी से पहुंची। 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा सात मिनट देरी से पहुंची। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 40 मिनट, 16031 अंडमान एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट लेट रही। 12137 पंजाब मेल पांच घंटे देरी से जींद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ज्यादा होने के चलते यात्रियों को नहीं मिल रही ट्रेनों में जगह

ट्रेनों के काफी लेट होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। वीरवार को दस बजकर 42 मिनट की बजाय 11 बजकर 48 मिनट पर पहुंची जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को जगह नहीं मिली। दिल्ली की तरफ जाने वालों की ज्यादा भीड़ के चलते काफी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। इसके बाद एक घंटा की देरी से 12 बजे श्रीगंगानगर इंटरसिटी पहुंची, जिसमें सवार होकर यात्री रवाना हुए। जबलपुर एक्सप्रेस से पहले पातालकोट एक्सप्रेस टे्रन आई थी लेकिन दो घंटे बाद कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे यात्रियों की तादाद बढ़ गई थी।


गहरी धुंध के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं आ रही है। वीरवार को दस एक्सप्रेस ट्रेन काफी देरी से पहुंची। धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी कम कर दी गई है ताकि कोई हादसा नहीं हो।

--जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed