फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Training for making bangles begins at Krishak Kendra

Jind News: कृषक केंद्र में चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण शुरू

Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Training for making bangles begins at Krishak Kendra
27जेएनडी38-कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चाखेड़ा में कार्यक्रम की शुरुआत करती महिलाएं और स्टाफ। स्रो - फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना ​सिंह।
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक के कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चाखेड़ा में शुक्रवार को पांच दिवसीय चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ निदेशक हितेश कालरा ने किया। प्रशिक्षण में गांवों की 30 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे चूड़ी निर्माण के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। निदेशक हितेश कालरा ने बताया कि चूड़ी निर्माण लाभकारी लघु उद्योग है जिसे कम लागत में घर से भी शुरू किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक, डिजाइनिंग, रंग संयोजन, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने के बारे में भी मार्गदर्शन किया जाएगा। विशेषज्ञ पांच दिनों तक सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे, जिससे महिलाएं प्रशिक्षण के बाद अपना कार्य शुरू कर सकें। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed