फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trainee pharmacists left their work at the medicine window, people are upset

Jind News: प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने दवा खिडक़ी पर छोड़ा काम, लोग परेशान

Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trainee pharmacists left their work at the medicine window, people are upset
08जेएनडी24-नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में खड़ी मरीज। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को उस समय दवा लेने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया जब खिड़की पर मौजूद फार्मासिस्ट प्रशिक्षुओं ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए दवा वितरण करने से मना कर दिया और खिड़की छोड़ कर बाहर आ गए। इस दौरान दवा को लेकर लाइनों में लगे कई लोग शिकायत करने के लिए अधिकारियों के पास भी पहुंचे।
विज्ञापन

15 मिनट बाद प्रशिक्षु फार्मासिस्टों को फिर से समझा बुझा कर दवा खिड़की पर लाया गया और दवा वितरण का काम शुरू करवाया गया। परेशान लोगों ने कहा कि दवा खिड़की पर नियमित फार्मासिस्टों को नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दवा खिड़की पर प्रशिक्षु फार्मासिस्टों को लगाया गया है। उनकी सुपरविजन के लिए चीफ फार्मासिस्ट भी नियुक्त हैं। कई बार प्रशिक्षु फार्मासिस्टों को चिकित्सक की लिखी दवा समझ नहीं आती इसे लेकर दवा लेने वालों से बहस तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस समय अस्पताल के पास कई तरह की दवाएं भी नहीं हाैं। इसके चलते प्रशिक्षु फार्मासिस्ट जब पांच दवाओं में से केवल एक ही दवा देते हैं तो मरीजों को भी निराशाजनक वापस लौटना पड़ता है। इसी को लेकर दवा खिडक़ी पर आए दिन खींचतान रहती है। यही शुक्रवार को हुआ और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने काम छोड़ दिया।

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि उनके वार्ड कर्मियों की ओर से मामले की सूचना दी गई है। मामले की जांच करवाई जाएगी। दवा लेने वाली खिडक़ी पर मरीजों व उनके तिमारदारों को किसी भी सूरत में परेशान नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed