फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   train late, witout ticket travel, ticket not distribute, rail, list, jind

जींद से सोनीपत के बीच दौड़ रही अव्यवस्थाओं की रेल

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
jind
jind Updated Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
train late, witout ticket travel, ticket not distribute, rail, list, jind
भंभेवा स्टेशन का फोटो। - फोटो : amar ujala
करीब एक दशक के इंतजार के बाद शुरू हुई जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर अव्यवस्थाओं की ट्रेन दौड़ रही है। ट्रेन के शुरू होने के 15 दिन बाद भी ग्रामीण रेलवे स्टेशनों व हाल्टों पर टिकटों की बिक्री नहीं हो सकी है। टिकटों की बिक्री शुरू नहीं होने से यात्री बगैर टिकट के यात्रा करने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन


बता दें जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर 26 जून से रेल सेवा शुरू हुई थी। शुभारंभ अवसर पर सोनीपत से जींद ट्रेन में बैठकर पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने का दावा किया था। 15 दिन से जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चल रही है, लेकिन रेलवे द्वारा अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों के रेलवे स्टेशन व हाल्टों पर टिकट की व्यवस्था नहीं की है। अगर किसी को ट्रेन की टिकट चाहिए, तो उसे शहर के जींद जंक्शन, शहर स्टेशन या फिर पिंडारा जंक्शन आना होगा।
विज्ञापन


पिंडारा जंक्शन के बाद गोहाना स्टेशन से पहले टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है। पिंडारा जंक्शन के बाद ललित खेड़ा हाल्ट, भंभेवा रेलवे स्टेशन, ईशापुर खेड़ी हाल्ट, बुटाना हाल्ट, खंदराई, रभडा, लाठ, मोहाना व बड़वासनी में अभी तक टिकट सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इन हाल्ट व स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बगैर टिकट के ही यात्रा करनी पड़ रही है, इससे रेलवे को भी काफी घाटा हो रहा है। वहीं बात की जाए, जींद जंक्शन, शहर स्टेशन व पिंडारा जंक्शन की, तो यहां भी जींद-सोनीपत रूट के लिए टिकटों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दूरी के हिसाब से वैकल्पिक तौर पर ही टिकटों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल्ट पर टिकटों के लिए छुटता है ठेका
रेलवे लाइन पर हाल्टों पर रेलवे द्वारा टिकट वितरण के लिए ठेका दिया जाता है। यहां रेलवे खुद टिकटें नहीं देता है। ठेका छुटने के बाद ठेकेदार द्वारा टिकटों का वितरण किया जाता है। वहीं स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर बैठता है। रेलवे द्वारा ट्रेन शुरू करने से पहले ही टिकटों के वितरण व अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं निर्धारित की जाती हैं, लेकिन जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन शुरू होने के 15 दिन बाद भी टिकटों की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही ट्रेन
सोनीपत के लिए जींद से सुबह 10.30 बजे चलकर दोपहर 12.50 बजे सोनीपत पहुंचने का समय निश्चित किया गया है। वहीं वापसी में सोनीपत 20 मिनट के ठहराव के बाद 13.10 बजे सोनीपत से चलकर ट्रेन को 15 बजकर 20 मिनट पर जींद पहुंचना होता है, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से ज्यादातर देरी से ही चलती है।

पिंडारा के बाद गोहाना स्टेशन पर ही मिलती है टिकट
पिंडारा जंक्शन के बाद सीधे गोहाना स्टेशन पर ही टिकट मिलती है। बीच के रेलवे स्टेशन व हाल्ट पर टिकट नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। बगैर टिकट के यात्रा करते पाए जाने पर रेलवे द्वारा जुर्माना वसूल किया जाएगा।
कुलदीप, यात्री

अव्यवस्थाएं पड़ रही हैं भारी
काफी सालों के इंतजार के बाद जींद-सोनीपत के बीच टे्रन शुरू हुई, लेकिन अब अव्यवस्थाएं भारी पड़ रही हैं। असमंजस की स्थिति रहती है कि बगैर टिकट के ट्रेन में बैठें या नहीं। रेलवे को जल्द ही टिकटों की व्यवस्था करनी चाहिए।

नरेश कुमार, यात्री

जल्द होगी टिकटों की व्यवस्था
ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही टिकटों की व्यवस्था करवाई जाएगी। हॉल्टों पर टिकट वितरण का काम ठेके पर दिया जाता है। वहीं स्टेशनों पर रेलवे स्वयं टिकटों की व्यवस्था करता है।
नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed