फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   train

जींद-पानीपत रेलवे लाइन प्रभावित, ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गोहाना में रेलवे लाइन पर कार्य चलने की वजह से शनिवार को जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेनें रद्द रहीं। गोहाना में जींद-पानीपत रेलवे लाइन के साथ जींद-सोनीपत रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। नान इंटरलाकिंग का कार्य 23 दिसंबर तक चलेगा।
रेलवे लाइन पर कार्य चलने की वजह से रोहतक वाया पानीपत होकर सुबह 8:25 बजे जींद पहुंचने वाली 54049 पैसेंजर गाड़ी रद्द रही। वहीं जींद से सायं चार बजे पानीपत की ओर जाने वाली 54050 पैसेंजर गाड़ी भी रद्द रही। ये गाड़ियां रेलवे लाइन पर कार्य चलने तक रद्द रही।
विज्ञापन


 रेलवे द्वारा जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर जल्द ही मालगाड़ी चलाने की योजना है, इसी के चलते युद्ध स्तर पर रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। 12 व 13 दिसंबर में पिड़ारा में नान इंटरलाकिंग का कार्य किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गोहाना में 23 दिसंबर तक नान इंटरलाकिंग का कार्य चलेगा, जिसके बाद 24 या 25 दिसंबर तक रेलवे की जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर पहले मालगाड़ी चलाने की योजना है। इसके बाद सीआरएस (चीफ रेलवे सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद यहां यात्री गाड़ी चलाई जाएगी।

सीआरएस के निरीक्षण के लिए अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन इसी माह 29 या 30 दिसंबर को सीआरएस द्वारा इस रेलवे लाइन के निरीक्षण किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


गोहाना में नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य 23 दिसंबर तक चलेगा। कार्य पूरा होते ही जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर मालगाड़ी चलाई जाएगी। सीआरएस की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद यात्री गाड़ी भी जल्द चलेगी।
संजीव गर्ग, डिप्टी चीफ इंजीनियर
रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed