{"_id":"6adfa1e0246dcc5280092ce7","slug":"traditional-garba-and-cultural-performances-enthralled-the-audience-jind-news-c-199-1-sroh1006-162760-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पारंपरिक गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पारंपरिक गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी23-एसडी स्कूल में आयोजित महोत्सव में सामूहिक गरबा करती महिलाएं। स्रोत शहरवासी
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग की ओर से शरद पूर्णिमा पर एसडी स्कूल में महारास एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया। समारोह में श्रीकृष्ण भक्ति, पारंपरिक गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। गायक सुरेंद्र रोमियो ने गानों की बेहतर प्रस्तुति दी। महिलाओं ने सामूहिक गरबा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
महिला विंग की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ दिव्य महारास रचाया था। महारास प्रेम, भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक एकता मजबूत करने का अवसर देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद में पहली बार इस तरह का भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव आयोजित करना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण चंद मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, राजीव गोयल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष मनीष गोयल, गंगा पुत्र अस्पताल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल प्रधान रामबिलास मित्तल, अनिल कुमार, पवन गर्ग और राजेश गोयल मौजूद रहे।