फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tractor Yatra will take out 21 villages of Naugama Khap on January 26: Sudhir Sahu

26 जनवरी को नौगामा खाप के 21 गांव निकालेंगे ट्रैक्टर यात्रा : सुधीर साहू

Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor Yatra will take out 21 villages of Naugama Khap on January 26: Sudhir Sahu
24जेएनडी08-गांव बीबीपुर में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।
जींद। गांव बीबीपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 26 जनवरी को नौगामा के 21 गांव सहित जिलेभर में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह यात्रा गांव रामराय से गुलकनी स्मारक तक और शहीद स्मारक पर 105 फीट का तिरंगा और किसानी झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सुधीर साहू ने की। सुधीर बीबीपुर ने कहा कि 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। एमएसपी सहित बिजली के स्मार्ट मीटर विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। बिजली बिल रद्द किए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया। इसी कारण किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है। इस अवसर पर अजीत साहू, अशोक जागलान, राजवीर फौजी, प्रदीप, रामपाल, कर्मवीर, हरी कर्ण, विजय साहू, बबलू, अजीत, दलबीर, दिलबाग गांधी व संजय साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed