{"_id":"6578ad623abfe7ca71068d34","slug":"tractor-drivers-fined-rs-5-lakh-for-illegal-mining-jind-news-c-197-1-snp1003-10703-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध रूप से खनन कर रहे ट्रैक्टर चालकों पर पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध रूप से खनन कर रहे ट्रैक्टर चालकों पर पांच लाख का जुर्माना
Wed, 13 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। खनन विभाग व इन्फोर्समेंट की टीम ने अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग जगहों से अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर चालकों को पकड़ कर उन पर जुर्माना भी लगाया है। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पबनेरा व जाटी गांव में अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इन्फोर्समेंट की टीम के साथ मिलकर गांव पबनेरा स्थित यमुना से अवैध रूप से रेत का खनन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा। वहीं दूसरी टीम ने जांटी गांव से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। उन्होंने ट्रैक्टरों को संबंधित पुलिस थाने में जमा करा दिया। साथ ही विभाग द्वारा ट्रैक्टर चालकों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन