फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tourists going to Geet Jayanti Mahotsav Kurukshetra will get discount

Jind News: गीत जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को मिलेगी छूट

Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tourists going to Geet Jayanti Mahotsav Kurukshetra will get discount
07जेएनडी17: बस अड्डे का फोटो जहां से बस रवाना होगी। संवाद।
जींद। कुरुक्षेत्र में वीरवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने किराए में 50 प्रतिशत की छूट की है। सुबह सात बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली बस चलेगी। 24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों का किराया 115 रुपये की बजाय 58 रुपये लगेगा। परिचालक इस किराये के बदले यात्रियों को कूपन देगा।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने यह व्यवस्था की है ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके तथा अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव का लाभ उठा सकें। सुबह सात बजे तथा उसे बाद नौ बजे स्पेशल बस कुरुक्षेत्र में हो रहे गीता जयंती महोत्सव में जाएंगी। इसके बाद शाम को ऐसे ही वापस भी बस आएंगी। इनमें 50 प्रतिशत किराये में छूट दी गई है। मुख्यालय से आए विशेष कूपन परिचालकों को दिए गए हैं। यात्रियों से आधा किराया लेकर यह कूपन दिए जाएंगे। जो यात्री पहले से किसी प्रकार किराए में छूट ले रहे हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा। गीता जयंती महोत्सव 24 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर तक लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के लिए स्पेशल बस चलाई जा रही हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। गीता जयंती महोत्सव में जाने वाले पर्यटकों से आधा किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राजबीर सिंह, डीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed