फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Took samples of 10 food items, the action went on for the second consecutive day

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए

Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Took samples of 10 food items, the action went on for the second consecutive day
गोदामों में जांच के लिए पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जींद। मिलावट करने वालों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने लगातार दूसरे दिन शहर में कार्रवाई की। टीम ने कई दुकानों पर दबिश देकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए। चक्कर रोड पर सबसे अधिक एक ही स्थान से पांच सैंपल लिए।
विज्ञापन

दीपावली पर मिठाइयों की खूब बिक्री होती है। इसलिए काफी दुकानदार इन मिठाइयों को अधिक मात्रा में बनाने के लिए मिलावट करने से गुरेज नहीं करते। उनको इससे कोई मतलब नहीं कि इस मिठाई से किसी के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा काफी लोग ऐसे हैं, जो भारी मात्रा में मिठाई बनाकर दुकानदारों को सप्लाई करते हैं। इतनी अधिक मात्रा में मिठाई बनाने के लिए उसमें मिलावट जरूर की जाती है। इस मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ. भंवर सिंह और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीमें लगातार मिठाइयों की दुकानों पर दबिश देकर मिठाई के सैंपल ले रही हैं। शुक्रवार को सब्जीमंडी के पीछे की दुकानों से दूध का एक सैंपल, चक्कर रोड पर एक दुकान से पांच मिठाइयों के सैंपल, दो सैंपल देसी घी के लिए गए। इसके अलावा गोहाना रोड से भी दो दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए गए। दीपावली तक विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार सैंपलिंग जारी है। वीरवार को सात सैंपल और शुक्रवार को दस सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed