फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Took a pledge to make the grand rally of 4th August a success

Jind News: चार अगस्त के महापड़ाव को सफल बनाने का संकल्प लिया

Mon, 03 Aug 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to make the grand rally of 4th August a success
जींद। चार अगस्त को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर आयोजित राज्यस्तरीय हड़ताल एवं महापड़ाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जींद और उचाना में मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। बैठक में दोनों ब्लॉकों से मिड-डे-मील वर्कर्स ने भाग लिया और महापड़ाव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यूनियन नेता कैलाश और सुनीता ने कहा कि सरकार लंबे समय से मिड-डे-मील वर्कर्स की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वर्षों से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और वर्तमान मानदेय भी समय पर नहीं मिलता। नेताओं ने कहा कि सरकार ने पूर्व में हुए समझौतों को भी लागू नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 4 अगस्त को जींद जिले से हजारों मिड-डे-मील वर्कर्स कुरुक्षेत्र पहुंचकर महापड़ाव में शामिल होंगी। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने सरकार से सभी मिड-डे-मील वर्कर्स को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करने, 12 महीने का मानदेय देने, प्रत्येक माह की सात तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने, सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये सम्मान राशि, दो हजार रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता, ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता तथा हटाई गई वर्कर्स को दोबारा कार्य पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed