फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Toll was paid for a vehicle parked at home 61 km away from the toll plaza

Jind News: टोल प्लाजा से 61 किलोमीटर दूर घर में खड़ी गाड़ी का कटा टोल

Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Toll was paid for a vehicle parked at home 61 km away from the toll plaza
जींद। टोल प्लाजा से 61 किलोमीटर दूर घर में खड़ी गाड़ी का टोल कट गया। मालिक के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो वह हैरान रह गया। मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेंद्र चहल ने बताया कि गाड़ी घर में खड़ी है और वह तो कभी इस रास्ते से भी नहीं गया।
विज्ञापन

मोबाइल पर आए मैसेज के अनुसार टोल कटने का समय भी 28 मई की रात का है, जबकि गाड़ी मालिक का दावा है कि इस दिन तो गाड़ी घर पर ही खड़ी रही। उन्होंने एनएचएआई के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत रजिस्टर्ड करवाई है। सुरेंद्र चहल ने बताया कि वह नरवाना मार्केट कमेटी में ऑक्शन रिकार्डर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

29 मई को सुबह वह अपना मोबाइल देख रहे थे, तभी उसकी मैसेज पर नजर पड़ी। रात 8 बजे के करीब 50 रुपये टोल टैक्स कटने का मैसेज आया हुआ था। सुरेंद्र चहल ने कहा कि मैसेज देख कर वह सोच में पड़ गया कि उसकी गाड़ी तो घर पर खड़ी है। ऐसे में टोल टैक्स कैसे कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा जामनी के पास हाईवे पर टोल टैक्स कट दिखाया गया। जबकि वह तो उस साइड गया ही नहीं। कभी गुजरा भी होगा तो वह टोल से नहीं गया।सुरेंद्र चहल के मुताबिक जब भी किसी टोल से गुजरता हैए तो मैसेज तुरंत ही आ जाता है। ऐसा भी नहीं है कि कोई पुराना मैसेज अब आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed