फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Toilets will be built on Ara Road, roads will be improved with Rs 50 lakh

Jind News: आरा रोड पर बनेगा शौचालय, 50 लाख से होगा सड़कों का सुधार

Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Toilets will be built on Ara Road, roads will be improved with Rs 50 lakh
20जेएनडी23: गोहाना रोड ​स्थित डिस्पोजल पंप जिसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। संवाद
जींद। नगर परिषद (नप) शहर के विकास के लिए लगातार टेंडर लगा रही है। शहर की सरकार विकास कार्याें पर 94 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

सड़काें पर बने गड्ढों को भरवाने के लिए लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आरा रोड पर शौचालय का निर्माण तो गोहाना रोड पर बने डिस्पोजल का विकास होगा।
शहर के व्यापारियों की बाजार में मुख्य समस्या शौचालय नहीं होने की थी। इसको लेकर व्यापारी संगठनों ने कई बार नगर परिषद चेयरपर्सन व प्रशासनिक अधिकाारियों से शौचालय बनवाने की मांग की थी। इस पर नप ने कार्य करते हुए आरा रोड पर शौचालय बनवाने के लिए टेंडर लगाया है। इस पर लगभग पौने 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

आरा रोड पुरानी अनाजमंडी, काठ मंडी से होकर गुजरने वाला रोड है। यहां पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवगमन रहता है। इसके चलते यहां पर शौचालय बनवाने की मांग उठ रही थी। इसके अलावा शहर में नालों की सफाई के लिए गोहाना रोड पर बने डिस्पोजल पंप की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस पर भी 12 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की काॅलोनियों व मुख्य मार्गों पर बने गड्ढों को भरवाया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अतिरिक्त शहर की गलियों में बने गड्ढों के सुधार के लिए भी काम किया जाएगा। इसको लेकर आए दिन नप के पास शहरवासी शिकायत लेकर जाते हैं। रात के समय इन गड्ढों में बाइक व ई रिक्शा चालकों के साथ दुर्घटना होने का भी डर रहता है। शहर में चार गलियों का निर्माण भी होगा। इनके लिए तीन टेंडर अलग से लगाए हैं। इन पर भी लगभग नौ लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अगले सप्ताह इन टेंडरों के लिए बिड खोली जाएगी, ताकि एजेंसी को काम देकर निर्धारित समय में पूरा करवाया जा सके।

-----------
शहर के विकास व लोगों की मांग के अनुसार एस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय भेजे गए थे। अब इन कार्यों को मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही शहर में इन कार्यों को शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को इनकी सुविधा मिल सके।
--अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed