फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Toilets closed due to renovation work at Civil Hospital, causing inconvenience to patients

Jind News: नागरिक अस्पताल में जीर्णोद्धार के चलते शौचालय किए बंद, मरीज परेशान

Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Toilets closed due to renovation work at Civil Hospital, causing inconvenience to patients
07जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में बंद किया गया शौचालय। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में 14.90 करोड़ रुपये से चल रहे जीर्णोंद्धार के दौरान शौचालयों की दशा को सुधारा जा रहा है। इसके चलते पुराने भवन में बने सभी शौचालयों को एक साथ बंद कर दिया गया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक साथ सभी शौचालयों को तोड़ने से प्रतिदिन अस्पताल के पुराने भवन में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके तामीरदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर पहले से बंद पड़े शौचालय का सुधार कर खोल दिया जाता तो यह परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

अब अस्पताल लापरवाही के कारण पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी के पास एक भी शौचालय खुला नहीं है। वहीं शव गृह के पास बनाए गए शौचालय पर तो ताले लटके हुए हैं। ऐसे में मरीजों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सभी शौचालयों को एक साथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। महिलाएं इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं क्योंकि वैकल्पिक व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। शव गृह के पास ही वर्ष 2011 में 11 लाख रुपये की लागत से महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाया गया था।
शुरू में तो इस शौचालय का रखरखाव ठीक से रखा गया। फिर इसे बंद कर दिया गया। बाद में आमजन के दबाव में इसे खोला भी गया लेकिन अब इस शौचालय की व्यवस्था ठीक से न होने के चलते यह उपयोग लायक भी नहीं है।

वर्जन
अस्पताल में शौचालय को लेकर हो रही परेशानी का मामला उनके संज्ञान में है। इनको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में अन्य शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाया जा रहा है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। -डॉ. रघुबीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed