फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today will be the first merit list, students will have to get the fees done by August 27

आज लगेगी प्रथम मेरिट लिस्ट, विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक करवानी होगी फीस

Wed, 24 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Today will be the first merit list, students will have to get the fees done by August 27
दाखिले के लिए जानकारी लेने आए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई)में दाखिले को लेकर बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रथम लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 27 अगस्त तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक दस्तावेजों की वेरिफि केशन की जाएगी। इसके बाद दो सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जींद की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 12735 आवेदन आए हैं। दाखिला फ ीस ऑनलाइन जमा होगी और फि जिकल वेरिफि केशन के लिए विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ आईटीआई में उपस्थित होना होगा। दाखिले को लेकर कुल चार मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। विद्यार्थियों को शेड्यूल के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित आईटीआई में जाना होगा। राजकीय आईटीआई में फीस आनलाइन भरी जाएगी, जबकि निजी आईटीआई में जाकर विद्यार्थियों को फ ीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों का ब्यौरा 29 अगस्त को दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को लगेगी
आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को लगेगी। इसमें दस्तावेजों की जांच दो से तीन सितंबर फ ीस जमा करवाने का समय दो से पांच सितंबर तक रहेगा। तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों का ब्यौरा सात सितंबर को दिया जाएगा। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को लगेगी। इसमें दस्तावेजों की जांच 15 सितंबर तक की जाएगी और फीस 17 सितंबर तक जमा करवाई जाएगी। इसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को लगेगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 24 सितंबर तक की जाएगी और 26 सितंबर तक इसमें दाखिला लेने के लिए फीस जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया
गया है। मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा उन्हें अपने मूल दस्तावेजों के साथ आईटीआई में जांच के लिए आना होगा। पहली मेरिट लिस्ट 24 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल गोयल प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
फोटो कैप्शन
23जेएनडी09: राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए जानकारी लेने आए विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed