फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today's corona sample's eyes set on 10 reports

आज आने वाली कोरोना सैंपल की 10 रिपोर्टों पर टिकी लोगों की निगाह

Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Today's corona sample's eyes set on 10 reports
रविवार को सुनसान पड़ा शहर का बाजार। - फोटो : Jind
हरियाणा के लगभग हर जिले में कोरोना के संक्रमित लोग सामने आए हैं, लेकिन जींद के लिए राहत भरी खबर है कि अभी तक कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को जींद से भेजे गए दस सैंपलों की रिपोर्ट आएगी। इस रिपोर्ट पर ही जींद की उम्मीद टिकी हुई है। यदि यह सभी रिपोर्ट निगेटिव आती हैं तो जिले के लोगों के लिए राहत भरी बात होगी। अभी तक आई चार रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब भी बाहर से आने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। रविवार को भी केरल तथा गुजरात से आए पांच लोगों की पहचान की गई। इनमें से किसी में भी कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। रविवार को 22 मार्च के जनता कर्फ्यू की तरह पूरा शहर एकदम सुनसान नजर आया। यदि इसी प्रकार लॉकडाउन का पालन हुआ तो जिले को कोरोना से बचाया जा सकता है।
14 अप्रैल तक पहुंचने के लिए जिले के लोगों को और अधिक सावधानी के साथ लॉकडाउन का पालन करने की जरूरत है। हालांकि अब तक लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए, लेकिन रविवार को पूरा शहर सुनसान नजर आया। जिले के लोगों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। एक तो रविवार को वैसे ही बाजार तथा सड़कों पर आम दिनों में भी रौनक कम होती है, ऊपर से लॉकडाउन होने के कारण पूरा शहर सुनसान नजर आया। यदि इसी प्रकार से लॉकडाउन का असर रहा तो यह सभी के लिए सेहत के लिए अच्छी बात होगी। फिलहाल विदेश से लोग जींद में नहीं आ रहे हैं, लेकिन जब से तब्लीगी जमात के लोग आए हैं, लोगों की चिंता जरूर बढ़ गई है। तब्लीगी जमात से आए आठ लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। अब जींद में केवल दूसरे प्रदेशों से या अपने काम धंधे के सिलसिले में दूसरे राज्यों में गए लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इन सभी की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में दिन-रात काम कर रही है। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीम भी ऐसे लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रविवार जैसा करें लॉकडाउन का पालन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि जिस प्रकार से रविवार को लॉकडाउन का असर दिखा है, उसी प्रकार यदि लोग 14 अप्रैल तक इसका पालन करें तो यह बहुत बढ़ियां रहेगा। लोग लॉकडाउन का पालन जितना करेंगे, उतना ही जींद जिला बचेगा। उन्होंने लोगों से कुछ दिन और घर में रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि सभी दस रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद है। उन्होंने खुद सभी लोगों, जिनके सैंपल लिए गए हैं, का स्वास्थ्य देखा है। किसी में भी कोई लक्षण नहीं है। इसके बावजूद प्रतिदिन जिले में बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती है। रविवार को भी बाहर से आए पांच लोगों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed