फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   today run malgadi jind-sonipat track

जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर आज चलेगी मालगाड़ी

Mon, 28 Dec 2015 12:32 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
today run malgadi jind-sonipat track
 जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर सोमवार को ट्रायल के लिए रेलवे द्वारा मालगाड़ी चलाई जाएगी। पिंडारा से सोनीपत के बीच करीब 81 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन ट्रायल के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ट्रायल के लिए दिल्ली से मालगाड़ी मंगवाई गई है, जो रविवार देर रात्रि दिल्ली से चलेगी। सोमवार को चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में मालगाड़ी को रेलवे लाइन पर ट्रायल के लिए चलाया जाएगा। पिंडारा हाल्ट को रेलवे जंक्शन का दर्जा दिया गया है, जहां से जींद-पानीपत व जींद-सोनीपत रेलवे लाइन निकलती हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पिंडारा रेलवे जंक्शन से मालगाड़ी चलकर सोनीपत पहुंचेगी। जिलावासी पिछले छह-सात सालों से जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं। जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चलने से न सिर्फ सोनीपत जाने के लिए सीधे सुविधा मिलेगी, वहीं दिल्ली का सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिलहाल जींद वाया रोहतक जींद-दिल्ली के बीच ट्रेन चलती हैं। जींद-सोनीपत के बीच ट्रेन चलने से जिलावासियों को दिल्ली आने-जाने के लिए नए विकल्प प्रदान होंगे। हालांकि जींद-सोनीपत के बीच यात्री गाड़ी चलने का इंतजार जिलावासियों को नए साल तक करना पड़ेगा।


यात्री गाड़ी चलाने के लिए सीआरएस (मुख्य रेलवे सेफ्टी) की अनुमति जरूरी है। इसके लिए सीआरएस द्वारा रेलवे लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। सीआरएस के व्यस्त शेड्यूल के कारण निरीक्षण की डेट निर्धारित नहीं हुई है। सीआरएस टीम जनवरी माह में रेलवे लाइन का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed