फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last day for admission in undergraduate and postgraduate courses

Jind News: स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले का अंतिम दिन आज

Tue, 30 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in undergraduate and postgraduate courses
29जेएनडी30: राजकीय पीजी कॉलेज में दा​खिला लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : samvad
जींद। जिले के कालेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर में रिक्त सीटों को भरने के लिए आज अंतिम दिन है। राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में निर्धारित 1630 सीट में से 1395 सीट पर दाखिला हो चुका है और 238 सीट खाली बची हुई हैं। पहले कॉलेजों में 19 सितंबर तक फिजिकल काउंसिलिंग चली थी।
विज्ञापन

निर्धारित सीटों पर विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी ताकि किन्हीं कारणों से जो विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए थे। उनको दाखिले के लिए अवसर मिल सके। इस कॉलेज में बीएससी इन फिजिकल साइंस संकाय में निर्धारित 300 में से 132 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 168 सीट अभी भी खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं बीकाम में 220 में से 211 सीटों पर दाखिला हो चुका है और नौ सीट खाली बची हुई हैं। इसके अलावा बीएससी इन लाइफ साइंस में 150 में से 149 सीट पर दाखिला हो चुका है और एक सीट खाली बची हुई है। बीए विद मैजर इन मैथ में निर्धारित 40 में से 33 सीट पर दाखिला हो चुका है और सात सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय में पीजी कोर्स में 280 में से 235 सीटों पर दाखिला हो चुका है। एमए अर्थशास्त्र में 40 में से 36, एमकाम में 40 में से 38, एमएससी मैथ में 40 में से 30 और पीजीडीसीए में 60 में से 51 सीटों पर दाखिला हो चुका है।

---------
कॉलेजों में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए 30 सितंबर तक उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोला था। पीजी व यूजी कोर्स में अभी भी सीट खाली बची हुई हैं। फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने का मंगलवार को आखिरी दिन है।
--डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed