{"_id":"6a87526c6339d3183f074672","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-pg-admission-jind-news-c-199-1-sroh1009-158829-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल एक दिन बचा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी दाखिला प्रक्रिया की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत विद्यार्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यार्थी 22 अगस्त तक ओटीपी के माध्यम से अपने आवेदन में दर्ज दस्तावेजों में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद कॉलेजों की दाखिला कमेटियां 23 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। सत्यापन पूरा होने के बाद 23 अगस्त को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची और 24 अगस्त को फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करवाने पर सीट खाली रहने की स्थिति में 28 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा।
सीट खाली रही तो सितंबर तक मिलेगा मौका
विभाग की ओर से 29 अगस्त को दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करने के साथ पहले किए गए आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 30 अगस्त से पांच सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो छह से 12 सितंबर तक दाखिले का अवसर दिया जाएगा। इस अवधि में 100 रुपये की निर्धारित लेट फीस के साथ प्रत्येक दिन अतिरिक्त 100 रुपये लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन
बाक्स
कॉलेज में छह संकायों के तहत 280 सीटों के लिए अब तक 420 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी और एमकॉम में निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा करें, ताकि दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। - डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज।