फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last chance to apply for admission in graduation.

Jind News: स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

Sun, 30 Jun 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply for admission in graduation.
29जेएनडी03: दा​खिले के लिए ऑन लाइन आवेदन करती विद्यार्थी। संवाद
जींद। स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आज आखिरी मौका है। इससे पहले विद्यार्थियों को 25 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी कर आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी थी। आज के बाद सभी कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, ताकि विद्यार्थी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दाखिला ले सकें।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए 1 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद 2 जुलाई को सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग 4 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इस पर अगर किसी विद्यार्थी को आपत्ति होगी तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की आपत्ति देखने के बाद 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थी 9 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसकी फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को 13 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में सीट खाली रह जाती है तो 16 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग 17 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोलेगा। इच्छुक विद्यार्थी 17 से लेकर 23 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद भी खाली सीट रहने पर 24 से लेकर 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के दस्तावेजों के साथ परिवार पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जिले के 17 कॉलेजों और सीआरएसयू में साढ़े 11 हजार सीट

जिले के 17 राजकीय और निजी कॉलेजों के साथ सीआरएसयू में यूजी कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीटें हैं। इन पर दाखिला लेने के लिए लगभग 20 हजार आवेदन आए हैं। इसके चलते इस बार मेरिट लिस्ट ज्यादा ऊंची जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आवेदन का अंतिम दिन

यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। दाखिले के बाद का उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा वह 9 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। -डॉ. जयनारायण गहलावत, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, जींद।

29जेएनडी03: दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन करती विद्यार्थी। संवाद

29जेएनडी03: दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन करती विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed