{"_id":"689252d82270d06a9401c698","slug":"today-in-the-state-goons-are-deputy-and-deputy-is-missing-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1009-138876-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रदेश में गुंडे नायब हैं और नायब गायब हैं : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रदेश में गुंडे नायब हैं और नायब गायब हैं : दुष्यंत
Wed, 06 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी39: जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्
- फोटो : लाभार्थी को सांकेतिक चेक भेंट करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
जींद। इनसो के स्थापना दिवस पर शहर की जाट धर्मशाला में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज है। गुंडे नायब बने हैं और नायब गायब हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति और समाजसेवा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान किया। यह रक्त जरूतमंद मरीजों के जीवन में रोशनी लाने का काम करेगा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश में अलग-अलग कार्य कर इनसो का स्थापना दिवस मनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध पर नियंत्रण नहीं है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री को गृह विभाग अनिल विज को दे देना चाहिए। उनके कार्यकाल में अपराधियों की अपराध करने की हिम्मत नहीं थी। आज पुलिस प्रशासन को किसी का डर नहीं है। अपराध बढ़ने और सरेआम गोली चलाने वालों को पकड़ने के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा।