फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To spread terror, youths resorted to firing and vandalism late at night, 14 named

Jind News: दहशत फैलाने के लिए युवकों ने देर रात की फायरिंग व तोड़फोड, 14 नामजद

Sat, 20 Sep 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
To spread terror, youths resorted to firing and vandalism late at night, 14 named
06. कुआं मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए तोड़ा गया ई-रिक्शा। संवाद
रोहतक। कुआं मोहल्ले में वीरवार देर रात दहशत फैलाने के लिए 14 युवकों ने गली में खड़ी ई-रिक्शा को डंडों से तोड़ दिया। साथ ही, विरोध करने पर एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर शहर थाना पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और मामले में जांच शुरू कर दी। वहीं, ई-रिक्शा मालिक अजय की शिकायत पर 14 नामजद युवक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुआं मोहल्ला निवासी अजय ने शहर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वीरवार देर रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसी समय गली में गाली-गलौज की आवाज आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर जाकर जाकर देखा तो मोहल्ले का ही गिनी, मोगली, बादल, गानु, चिंटू, धीरज, अजय, पवन, करण, अरुण नायक, सावन, कावी व अंकुश दहशत फैलाने के लिए हाथों में लाठी-डंडे, तलवार व फरसा लेकर उनका ई-रिक्शा तोड़ रहे थे।

आरोपियों को रोकने के लिए शोर मचाया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मोहल्ले में हथियार लहराते हुए भाग गए।
वर्जन
देर रात कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए कुआं मोहल्ले में ई-रिक्शा को तोड़ दिया। पुलिस ने 14 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- राज कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed