{"_id":"65663311cff36a50480d48d3","slug":"to-protect-against-tb-adults-who-consume-sugar-and-smoke-will-be-given-the-vaccine-jind-news-c-199-1-sroh1007-9372-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टीबी से बचाने के लिए शुगर व धूम्रपान करने वाले वयस्कों को लगाई जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टीबी से बचाने के लिए शुगर व धूम्रपान करने वाले वयस्कों को लगाई जाएगी वैक्सीन
Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी38 : सरकारी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियाें को जानकारी देते डॉ. संदीप लोहान। संवाद
जींद। लोगों को टीबी से बचाव के लिए बीसीजी की वैक्सीन लगाई जाएगी। मंगलवार को जिला क्षय रोग अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप लोहान ने सभी पीएचसी व सीएचसी प्रभारियों को इसकी ट्रेनिंग दी। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे।
डॉ. संदीप लोहान ने बताया कि 2025 तक देश से टीबी को खत्म करना है। बच्चों को बचपन में कई बीमारियों से बचाव के लिए जो बीसीजी की वैक्सीन लगाई जाती है, वही वैक्सीन अब टीबी से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के लोगों को लगाई जाएगी। इसके लिए आशा वर्करों द्वारा सर्वे किया जाएगा तथा इसके लिए पात्र लोगों की पहचान की जाएगी। जो भी व्यक्ति धूम्रपान करता है तथा जिसको मधुमेह की बीमारी है, उसको यह वैक्सीन जरूर लगाई जाएगी। इसके अलावा यह वैक्सीन पूरी तरह से वालंटियर है, मतलब जो व्यक्ति इसे लगवाना चाहता है, लगवा सकता है। सभी के लिए यह वैक्सीन अनिवार्य नहीं है। जो भी व्यक्ति टीबी से ठीक हो चुका है, उसे यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। इसके अलावा जिस परिवार में कोई टीबी का मरीज हो, उसे भी यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
दिसंबर महीने में इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अपनी-अपनी टीमें सर्वे के लिए तैयार करनी हैं। नए साल में वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, एसएमओ डॉ. जेके मान, डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, डॉ. अरुण कुमार समेत सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीबी वैक्सीन लगाने के लिए सर्वे किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को टीमें बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। सर्वे के दौरान किन लोगाें को यह वैक्सीन लगाई जानी है, उनका चयन किया जाएगा। शुगर के मरीज व धूम्रपान करने वालों को यह वैक्सीन जरूर लगेगी।
-- डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।