फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   to influence the decison, in whose name a case was filed against the lawyar in the case of taking money

फैसले को प्रभावित करने के लिए जज के नाम पर पैसे लेने के मामले में वकील व अन्य पर केस दर्ज

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
to influence the decison, in whose name a case was filed against the lawyar in the case of taking money
अदालत में चल रहे जमीन के एक मामले में फैसला प्रभावित करवाने के लिए जज के नाम पर पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता बुआना निवासी बलवान की शिकायत पर एक वकील सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुआना निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरटीआई कार्यकर्ता है। वर्ष 2018 में उसने सिविल सूट 26/2014 मुबारक खिलाफ करतार सिंह में फैसला प्रभावित करने में रुपयों का लेनदेन किया गया। बलवान ने आरोप लगाया कि मामले में एडवोकेट राजीव गर्ग, सुरेश, कुलदीप सिंह, कृष्ण चंद्र, सुधीर व कुछ अन्य ने जज से फैसला प्रभावित करने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद 17 लाख रुपये में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसमें मुबारक के खिलाफ कोर्ट का फैसला आया। इससे यह तो साफ है कि जज के साथ कोई लेनदेन नहीं हुआ और जज के नाम पर सिर्फ पैसे लिए गए। मामला उजागर करने पर उसे सभी आरोपियों ने बूरा अंजाम भुगतने की धमकी देकर इस मामले से दूर होने की बात कही। रुपयों के लेनदेन की वीडियो तथा ऑडियो की सीडी भी पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई थी। इसमें एक वकील का नाम भी दिया गया। जिसके मोबाइल फोन से वीडियो तथा ऑडियो बनाई गई। शहर थाना पुलिस ने बुआना निवासी आरटीआई कार्यकर्ता बलवान की शिकायत पर वकील राजीव गर्ग, सुरेश सिंह मुंशी, कृष्ण चंद्र, सुधीर व कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चर्चा का विषय रही थी वीडियो
इस मामले में पिछले साल एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें फैसला आने के बाद कुछ लोग पैसे वापस लौटा रहे हैं। इसमें एक जज का नाम लेकर पैसे देने की बात कही जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद इसकी जांच हाईकोर्ट द्वारा भी की गई और करीब दो महीने पहले हाईकोर्ट ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। ऐसे में अब इस मामले में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं देखा है मामला
यह मामला संज्ञान में आया है, लेकिन इसका अध्ययन नहीं किया है। ऐसे में इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
धर्मवीर सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed