Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   to burn the female doctors killirs publicly

महिला चिकित्सक के हत्यारों को सरेआम जलाने की मांग

Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
to burn the female doctors killirs publicly
हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जलाकर की गई हत्या से महिला में रोष पाया जा रहा है। महिलाओं ने दोषियों को जिंदा जलाने की मांग की है, जिससे दोषियों को भी चिकित्सक की मौत के दौरान हुए दर्द का अहसास हो सके।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार दोषियों ने महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया है, उसी प्रकार समाज के लोगों के सामने आरोपियों को जिंदा जलाया जाए। महिलाओं ने कहा कि ऐसी सजा मिलने पर अन्य आरोपी भी डरेंगे और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। आगे से आरोपी ऐसी हरकत करने के बारे में कम से कम दस बार सोचेगा। प्रशासन को कड़े से कड़े कानून बनाने चाहिए, जिससे आरोप मुक्त समाज बन सके। इससे समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

समाज से भेड़ियोें का हो सफाया
समाज से इस तरह के भेड़ियोें का सफाया कठोर सजा के तहत ही हो सकता है। इस तरह से बेटियों के शरीर को नोंचने वाले दरिंदों को उसी की भाषा में सजा देनी चाहिए। इस तरह के दरिंदों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। सभी दोषियों को सरेआम फांसी की सजा देनी चाहिए, ताकि समाज में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के अंदर डर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका।
महिलाओं को हर पल डर के साये में जीना पड़ रहा
आज समाज में घट रही इस तरह की अमानवीय घटनाओं के कारण महिलाओं को डर के साये में जीना पड़ रहा है। तेलगांना में जो घटना हुई है इससे बड़ी घटना की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज नारी जाति पर लगातार घोर अत्याचार बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए कड़े कानून व्यवस्था की जरूरत है।
प्रियंका।
कड़ी सजा के कानून की सीघ्र हो व्यवस्था
देश में जब तक इस तरह के अपराधों को वारदात देने वालों के खिलाफ कड़ी और शीघ्र सजा देने का प्रावधान नहीं होता, तब तक देश में इस तरह की घटनाओं को रोकने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सभी दोषियों को सरेआम मौत के घाट उतारना चाहिए, ताकि देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक अच्छा संदेश जाए।
मनीषा।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं मजबूत कानून
महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून नहीं होने के कारण महिलाएं जुर्म का शिकार हो रही हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून हो और शीघ्र सुनवाई हो। महिलाएं कानून की लंबी लड़ाई होने के कारण अपने ऊपर हुए जुर्म को छुपाती हैं। इसके कारण महिला वर्ग पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
ज्योति
समाज में बना भय का माहौल
तेलंगाना में घटी वारदात से आज समाज में भय का माहौल बना हुआ है। अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल और कॉलेज में भेजने से भी डरने लगे हैं। इस तरह की घटनाओं के कारण अधिकतर लड़कियां शिक्षा से भी वंचित रहती हैं। हमें इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से विराम लगाने के लिए कड़ी कानून व्यवस्था की जरूरत है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आरोपियों को फांसी जैसी कड़ी सजा सुनाएं, ताकि इन घटनाओं पर रोक लगे।
आशा।
घर से बाहर भेजने से कतराते हैं अभिभावक
इन घटनाओं के कारण ही माता-पिता अपनी बेटियों को घर से बाहर भेजने से डरने लगे हैं। पहले की अपेक्षा अभिभावकों ने बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा व खेलकूद के अधिकार देकर घर से बाहर उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए भेजना शुरू किया था, लेकिन इस तरह की दरिंदगी की घटनाएं सामने आने के बाद दोबारा से बेटियां घरों में कैद होने पर मजबूर होंगी।
बबली।
जल्द सजा का हो प्रावधान
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून तो बने ही साथ में शीघ्र सजा का प्रावधान होना चाहिए। आज न्यायालयों में हजारों केस लंबित हैं। इनके कारण महिलाएं न्याय के लिए वर्षों तक तड़पती हैं। न्याय शीघ्र नहीं मिलता और अधिकतर महिलाएं कोर्ट के चक्कर में ज्यादा लंबे समय तक नहीं पड़ना चाहती। इनके कारण दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटती हैं। ऐसा कानून बनाना चाहिए कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले और पीड़ित महिला को न्याय। तभी ऐसी घटनाओं का समाधान हो सकेगा।
अलका।
सरेआम हो फांसी
दुष्कर्म की घटनाओं पर समाज में रोष फैलता है। महिलाएं हर समय डर के माहौल में अपना जीवन जीती हैं। कहने को तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बने हुए हैं, लेकिन महिलाओं को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिस पर समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। ऐसे दरिंदों के लिए तो फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए।
राधिका।
फिर से महिलाएं घर में हुई कैद
ऐसी घटनाओं के चलते महिलाएं फिर से घर में कैद हो गई हैं। महिलाओं को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंधित किया जाने लगा है। महिलाएं पहले भी प्रताड़ित होती थीं और आज भी प्रताड़ित हो रही हैं। सालों साल घरेलू हिंसा व दुष्कर्म जैसे केस अदालत में चलते रहते हैं। महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुरुषों को हर जगह जाने की आजादी है तो महिलाओं को क्यों नहीं? -मीरा।
आरोपियों में डर का बने माहौल
महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाने से बड़ा अपराध नहीं हो सकता। इससे साफ है कि देश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे ही उन्हें भी समाज के सामने जिंदा जलाया जाना चाहिए। इससे ही आरोपियों में डर का माहौल पैदा होगा। कोई भी पुरुष महिलाओं पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पीछे हटेगा।

मनीषा।
रात के समय महिलाओं के लिए होनी चाहिए सुरक्षा
महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार होने चाहिए। जब पुरुष रातभर अकेले घूम सकते हैं तो महिलाओं के लिए रात को भय से मुक्त माहौल होना चाहिए। जिससे महिलाएं भी रोजगार के लिए रात के समय में घर से बाहर निकल सके। डॉक्टर व नर्स सहित अन्य पदों पर महिलाओं को भी रात के समय में काम करना होता था। ऐसे में महिलाओं के लिए सुरक्षा भरा माहौल रात के समय होना चाहिए।-पूनम चहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed