फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tips to prevent mosquito borne diseases

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के बताए उपाय

Sat, 06 Jun 2026 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Tips to prevent mosquito borne diseases
05जेएनडी04-रिटोली गांव में बीमारियों से बचाव को लेकर पंपलेट वितरित करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रिटोली में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को पंपलेट बांटे और बुखार से पीड़ित मरीजों की खून पटिका बनाकर लैब भेजा गया। स्वास्थ्यकर्मी निर्मल मोरखी और आनंद शर्मा ने बताया कि बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों पनपने लगे हैं जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दिया जाए क्योंकि मच्छर पानी में ही पनपते हैं।
घरों के आसपास रखे कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ करें और ढककर रखें। सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई डे के रूप में मनाकर सभी पानी के बर्तनों को खाली कर सुखाएं। इसके साथ ही पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा घरों में मच्छर भगाने वाले साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर सरोज, संतोष आशा, मूर्ति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed