{"_id":"671e8c190000a1ce580ced64","slug":"till-now-the-arrival-in-julana-has-halved-compared-to-last-year-jind-news-c-199-1-sroh1006-124938-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में अभी तक पिछले साल से आधी हुई आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में अभी तक पिछले साल से आधी हुई आवक
Mon, 28 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी13-जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की बोली करते हुए खरीददार। संवाद
जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक धीमी गति से हो रही है। अब तक मंडी में लगभग एक लाख 6321 धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीद काफी कम है।
जुलाना क्षेत्र में धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई है। इस कारण धान की आवक कम है। साथ ही धान की फसल में नमी होने के कारण भी किसान उसे बेचने के लिए मंडी में नहीं ला रहे हैं। अब तक मंडी में एक लाख 6321 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि पिछले साल इस समय तक दो लाख 16 हजार 912 क्विंटल धान खरीदा गया था। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यदातर धान 1509 की आवक हो रही है। 1509 किस्म के भाव की बात करें तो 2490 रुपयेे से लेकर 3511 प्रति क्विंटल मिल रहा है, जोकि पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।
मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आएगी। मंडी में बिजली, पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। -कोमिला, सचिव, अनाज मंडी, जुलाना।