{"_id":"6650e21c7cf5e981bd0ea9a4","slug":"three-youths-attacked-with-sticks-in-kalwa-village-jind-news-c-199-1-sroh1006-117516-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कालवा गांव में तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कालवा गांव में तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला
Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
जींद। कालवा गांव के जलघर की तरफ घूमने गए तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही सचिन, मोहित और तीन-चार अन्य के खिलाफ हमला करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
कालवा गांव निवासी प्रदीप ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की शाम को वह अपने भाई अंकित और दोस्त आशीष के साथ गांव के जलघर की तरफ घूमने गया था। वहां पर गांव के रहने वाले सचिव, मोहित और तीन-चार अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर बैठे हुए थे। जैसे ही वह वहां पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सचिन और मोहित को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।