फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman farmer dies from snakebite; cheque for five lakh rupees given to her dependents

Jind News: सर्पदंश से महिला किसान की मौत आश्रितों को दिया पांच लाख रुपये का चेक

Fri, 30 Oct 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman farmer dies from snakebite; cheque for five lakh rupees given to her dependents
29 जुलाना 01: महिला के आश्रितों को चेक सौंपते मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा। स्रोत: कार्य
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मृतक महिला किसान के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

करेला गांव निवासी महिला बबली की खेत में काम करते समय सर्पदंश से मौत हो गई थी। महिला की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे कठिन समय में सरकार की योजना के तहत परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी की अध्यक्ष मीनू शर्मा ने महिला किसान के आश्रितों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और खेतीहर मजदूरों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़ी है। खेती-किसानी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और हादसों से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान और खेतीहर मजदूर दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में संकट की घड़ी में उनके परिवारों को सहारा देना जरूरी है। मीनू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है।


खेतों में काम करते समय कई बार किसानों और मजदूरों को विभिन्न प्रकार के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। सर्पदंश जैसी घटनाएं भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव कोमिला, उपाध्यक्ष प्रवीन कश्यप, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed