फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PWD Mechanical Union staged a protest over employees' demands.

Jind News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने दिया धरना

Fri, 30 Oct 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Union staged a protest over employees' demands.
फोटो 29जेएनडी05-कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबो​धित करते हुए वक्ता। स्रोत सदस्य
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की शाखा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष एवं ब्रांच प्रधान पवन रजाना ने की, जबकि मंच संचालन राज्य सचिव हीरामल ने किया।
विज्ञापन

पवन रजाना ने कहा कि कर्मचारियों की कई जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी किया जाए और तारकोल स्टोर की दीवार पर सुरक्षा के लिए तार लगवाए जाएं। इसके अलावा कर्मचारियों को डस्टर और साबुन के लिए निर्धारित राशि दी जाए तथा ब्लॉक वर्ष 2024-2027 की एलटीसी वरिष्ठता के आधार पर प्रदान की जाए।
विज्ञापन

यूनियन ने मैकेनिकल वर्कशॉप के शटर, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत करवाने और नाइट वॉच की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर बनवाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें कार्यस्थल पर परेशानी का सामना न करना पड़े। धरने में राज्य उप महासचिव सुरेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंद्र श्योराण, गुलाब ढुल, जसवंत सिंह, मोहित कुमार, हवा सिंह नागर, प्रदीप कुमार, समरूदीन, सुनील कुमार और सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed