{"_id":"67f61af3c47f6929a30e77de","slug":"three-young-man-chopped-off-both-hands-of-a-young-man-when-he-refused-to-give-them-his-scooty-in-jind-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: स्कूटी देने से मना करने पर काटे युवक के दोनों हाथ; धारदार हथियार और लोहे के पाइप से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: स्कूटी देने से मना करने पर काटे युवक के दोनों हाथ; धारदार हथियार और लोहे के पाइप से हमला
Wed, 09 Apr 2025 12:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:33 PM IST
सार
जींद के सफीदों में बेरहमी की हद उस वक्त पार हो गई जब कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियार से एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जींद के सफीदों से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां स्कूटी देने से इन्कार करने पर तीन युवकों ने तेजधार हथियार से एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों में शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल की रात करीब सवा 11 बजे वह पुरानी चुंगी के पास से स्कूटी से घर पर जा रहा था। सफीदों निवासी भारत, कुणाल उर्फ बिट्टू और सागर ने रास्ता रोक लिया।
उन्होंने उससे स्कूटी देने के लिए कहा। इस पर नरेंद्र ने स्कूटी देने से मना कर दिया, सागर ने तलवार से उसके सिर पर वार किया। बचाव में वह अपना हाथ सिर के ऊपर लिया तो तलवार उसके बाएं हाथ पर लगी और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
इसके बाद कुणाल उर्फ बिट्टू और भारत ने लोहे का पाइप उसके दाहिने हाथ पर मारा। नरेंद्र के दोनों हाथ कलाई के पास से कट गए। तीनों उसे जमीन पर गिराकर लातों से मारते रहे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए।

लोगों को आता देखकर तीनों भाग गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।