फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three time x-re then postmartam

तीन बार एक्सरे के बाद हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 20 Dec 2015 11:38 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव लिजवाना कलां में अपाहिज होने से परेशान होकर गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक अनंतराम के शव का पोस्टमार्टम तीन बार एक्सरे होने के बाद हो पाया। जिसके चलते मृतक के परिजनों को शव लेने के लिए पूरे दिन अस्पताल में ही इंतजार करना पड़ा।

शरीर में गोली की लोकेशन का पता लगाने के लिए रविवार सुबह ही चिकित्सकों ने मृतक अनंतराम के शव का एक्सरे कराने के लिए कहा। जब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक्सरे करवाया तो मृतक के शरीर में गोली नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


इसके बाद फिर से शव को पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया। इस तरह गोली का पता लगाने के लिए चिकित्सकों ने शव का तीन बार एक्सरे कराया। उसके बाद पता चला कि अंतराम द्वारा छाती में गोली लगने के बाद सीधे पीठ के पास से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो एक गोली शरीर में दिखाई दे रही है वह लगभग साढ़े तीन साल पहले जुलाना में कुछ युवकों ने मारी थी और वह गोली उसके शरीर के अंदर ही रह गई। शरीर में मौजूद गोली लगने से ही उसकी रीढ़ की हड्डी में धंस गई थी और जिसके चलते वह अपाहिज हो गया था।

 चिकित्सकों ने इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों ने जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के पास गुहार लगाई। बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो पाया।

बर्तन की दुकान चलता था मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक अनंतराम साढ़े तीन साल पहले जुलाना में बर्तनों की दुकान चलता था। इस दौरान किसी बात को लेकर जुलाना के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद एक नाबालिग युवक ने अवैध पिस्तौल से उस पर गोली दाग थी गोली उसके रीढ़ की हड्डी में जा लगी।

जिससे रीढ़ में लगने के चलते उसके दोनों ही पैरों ने काम करना छोड़  दिया और उसके बाद वह केवल व्हील चेयर पर चलता था, लेकिन अपाहिज होने का दर्द उसे लगातार सता रहा था। इसी के चलते शनिवार देर शाम को उसने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


मृतक के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक अनंतराम ने जिस असलाह का प्रयोग किया है वह अवैध है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल रखने के चलते उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है कि अपाहिज अनंतराम के पास अवैध पिस्तौल कहा से आया और उसको किसने असलाह उपलब्ध करवाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed