{"_id":"69556e9b6b1b8f224e08e4b4","slug":"three-suspects-arrested-for-sexually-assaulting-a-minor-student-jind-news-c-199-1-sroh1006-146252-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
31जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल की छुट्टी के बाद नाबालिग छात्रा का अपहरण कर यौन उत्पीड़न करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में निडानी गांव निवासी साहिल, रोहित और बिट्टू शामिल हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 22 दिसंबर को बेटी स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं लौटी। तलाश की बेटी स्कूल के पास ही बदहवास अवस्था में मिली थी।
बेटी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय कार सवार तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। फिर वह उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और डरा-धमकाकर उसरा यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे स्कूल के पास छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने किसी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।