फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three properties sealed for non-payment of outstanding home taxes

Jind News: बकाया गृहकर जमा न कराने पर तीन प्रॉपर्टी सील

Wed, 13 Dec 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three properties sealed for non-payment of outstanding home taxes
सोनीपत। नगर निगम ने मंगलवार को बकाया गृहकर जमा न कराने वाले प्राॅपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय कर अधिकारी व उनकी टीम ने दो ढाबे व एक फैक्टरी को सील कर दिया। अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों ने एक सप्ताह के अंदर बकाया गृहकर जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन

निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय अवधि में गृहकर नहीं भरा तो प्रॉपर्टी सील की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से बकाया गृहकर जमा न कराने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को निगम की ओर से कई बार नोटिस देकर आगाह किया जा चुका है। मंगलवार को टीम फील्ड में उतरी। जीटी रोड स्थित चौधरी ढाबे पर आठ लाख का गृहकर बकाया है। इसके चलते उसे सील किया गया। जीटी रोड स्थित जुगनू चाप पर 6.10 लाख रुपये गृहकर बकाया है। इसके चलते इसे सील किया गया है। ऐसे ही जीटी रोड स्थित एक फैक्टरी को 17.47 लाख रुपये गृहकर जमा न कराने के चलते सील किया गया। इसके बाद नीलकंठ ढाबे पर भी पहुंची थी जिस पर 33.95 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। ढाबा संचालक ने तीन दिन का समय टैक्स भरने के लिए मांगा। आहूजा बैंक्वेट हॉल पर भी 12.95 लाख रुपये बकाया है। इसके प्रबंधकों ने चार दिन काम समय मांगा है। जीटी रोड पर शराब ठेका के संचालक ने 6.66 लाख रुपये गृहकर जमा करने के लिए समय मांगा है। समय पर टैक्स न भरने पर इनको भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed