फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people in charge of compelling suicide

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोग नामजद

Thu, 12 Aug 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people in charge of compelling suicide
जींद। एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जीआरपी ने धमतान गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धमतान गांव के मृतक के भतीजे विक्रम ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा राममेहर पत्नी और बेटे की मृत्यु के बाद उसके साथ रहता था।
विज्ञापन

उसके परिवार के सदस्य अनूप, रतिराम और अंगूरी ने राममेहर की मानसिक स्थिति का नाजायज लाभ उठाते हुए फर्जी वसीयत और गोदनामा अनूप के हक में तैयार करवा लिया था। इस बारे में राममेहर ने इन तीनों के खिलाफ अदालत में केस दायर किए हुए हैं। इसके बाद तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वह राममेहर को नाजायज परेशान करते और मानसिक दबाव बना रहे थे कि या तो मुकदमे वापस ले लो नहीं तो जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 29 जुलाई को राममेहर ने एसडीएम नरवाना को भी शिकायत दी थी। 6 अगस्त सुबह उसके चाचा राममेहर ने उन लोगों से परेशान होकर धमतान गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जांच अधिकारी एएसआई मंगतराम ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed