{"_id":"67fc00e1979f8a81c801cdcd","slug":"three-new-220-kv-transformers-will-be-installed-in-sector-6-jind-news-c-199-1-jnd1002-133048-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर छह में 220 केवी के लगेंगे तीन नए ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर छह में 220 केवी के लगेंगे तीन नए ट्रांसफार्मर
Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
3जेएनडी07-सेक्टर से गुजरती कार। संवाद
जींद। सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में रहने वाले लोगों को गर्मियों में बिजली से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से सेक्टर छह में 200 केवी के तीन ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। वहीं सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 16 से 17 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। इसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में खुलेगी। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से काम किया जाएगा। इससे पहले सेक्टर सात में भी ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर एचएसवीपी की ओर से टेंंडर लगाए जा चुके हैं। चारों सेक्टरों में एचएसवीपी की ओर से 220 केवी के लगभग दो दर्जन ट्रांसफार्मर लगवाए जाने हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर लगने पर सेक्टरवासियों को गर्मी के मौसम में अघोषित कट से राहत मिलेगी। बता दें कि सेक्टर छह, सात, आठ और नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आते हैं। यहां सिविल लाइन थाना, पॉलीक्लीनिक सहित चार से पांच निजी अस्पताल भी हैं। चारों सेक्टरों में लगभग 2500 मकान हैं, जिसमें लगभग आठ हजार की आबादी है। सेक्टरों की सड़कें हैबतपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, नरवाना-रोहतक हाईवे और शहर में सफीदों रोड को जोड़ती हैं। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा है। इसके अलावा सेक्टरवासी सुबह और रात को सड़कों पर सैर करते हैं। स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते रात के समय सेक्टरवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। सेक्टरवासी डॉ. संजय शर्मा, एडवोकेट सुशील रोहिल्ला, बिजेंद्र लाठर, सतबीर बांगड़, जगबीर बूरा, सतपाल, संदीप, पाल सिंह, कप्तान और अमित मोर ने कहा कि अगर सेक्टर-7 में ट्रांसफार्मर लगते हैं तो लोगों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत से लोगों को सुबह शाम के समय सैर करने में आसानी होगी।
एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जा सके। इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर छह में ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। चारों सेक्टरों में लगभग दो दर्जन ट्रांसफार्मर लगवाए जाने हैं। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी काम करेगी।
विज्ञापन
-- अमित जेई, इलेक्ट्रिकल, एचएसवीपी