फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three more dengue patients found, number reaches 183

Jind News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, संख्या पहुंची 183

Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three more dengue patients found, number reaches 183
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में वीरवार को तीन और डेंगू के मरीज मिले। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 183 हो गई है। डेंगू के मामले में जींद प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।
स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार आदर्श नगर नरवाना निवासी 48 वर्षीय महिला, गांव जुलानी निवासी 58 वर्षीय महिला तथा गांव सिवाहा निवासी 55 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई। अब तक सरकारी अस्पतालों में 169 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है, जबकि निजी अस्पतालों में 14 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में 183 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वीरवार को चंद्रलोक कॉलोनी, कानूनगो मोहल्ला, रेलवे काॅलोनी तथा जैन नगर आदि कॉलोनियों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छर जनित रोगों व दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएं। आसपास पानी न भरने दें। पानी के बर्तनों को सुखाकर रखें। सितंबर और अक्तूबर डेंगू और मलेरिया के अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से लगी हुई हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। अस्पताल में जांच की पूरी सुविधा व इलाज है, इसलिए बुखार होते ही अपने खून की जांच करवानी चाहिए। डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed