फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three including property dealer attacked with sharp weapon, one even shot

Jind News: प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर तेजधार हथियार से हमला, एक को गोली भी लगी

Fri, 15 Mar 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three including property dealer attacked with sharp weapon, one even shot
जींद। विद्यापीठ मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में मालिक समेत तीन लोगों पर कार सवार अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के लिए कार्यालय से भागने लगे तो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी, जबकि दो अन्य पर धारदार हथियार से वार किए। आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर कार छोड़कर फरार हो गए। सेक्टर सात निवासी हरपाल की टांग में गोली लगी है, जबकि मास्टर नरेंद्र के सिर में तेजधार हथियार और कार्यालय संचालक पर डंडों से हमला किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायलों ने बताया कि वह विद्यापीठ मार्ग पर प्रॉपर्टी कार्यालय में बैठे हुए थे। इस दौरान कार में सवार कुछ लोग आए और उन पर लाठी, डंडे व तेजधार हथियार से वार करने लगे। जब वह बचाव में भागे तो उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली सेक्टर सात निवासी हरपाल की टांग में लगी, जबकि अर्बन एस्टेट निवासी नरेंद्र के सिर में धारदार हथियार मारा। इसके अलावा कार्यालय संचालक रूपगढ़ निवासी सुनील भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रोहताश ढुल व जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन


बुधवार को हुआ था विवाद, बीचबचाव करने गए थे तीनों

बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के साथ लगती एक गारमेंट्स की दुकान संचालक के साथ आरोपियों का झगड़ा हो गया था। इसमें प्रॉपर्टी कार्यालय संचालक व सेक्टर सात निवासी हरपाल व अर्बन एस्टेट निवासी नरेंद्र ने बीचबचाव किया था। इसमें उस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट भी हुई थी। उस समय इनके बीच समझौता हो गया था, लेकिन वीरवार को आरोपी कार में सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय आए और झगड़े में बीचबचाव करने वाले तीनों व्यक्तियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की नहीं हुई पहचान

हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। घायलों ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों की कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। गोली कहां से चली इसकी पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। -पवन मलिक इंस्पेक्टर शहर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed