{"_id":"6843358dc1e1ee05890dbbdf","slug":"three-days-left-for-registration-for-admission-in-colleges-first-merit-list-will-be-released-on-19th-jind-news-c-199-1-jnd1002-135908-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए बचे तीन दिन, 19 को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए बचे तीन दिन, 19 को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी18-सरला मेमोरियल कॉलेज सफीदों में दाखिले के लिए जानकारी लेती हुई छात्राएं। स्रोत स्वयं
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर विद्यार्थियों के पास केवल तीन दिन बचे हैं। विद्यार्थी नौ जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 19 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 23 जून तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं। अभी आवेदन के साथ-साथ कॉलेजों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच का भी कार्य चल रहा है।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दाखिले के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नौ जून तक कर सकेंगे।
दस जून तक विद्यार्थी संकायों में बदलाव कर सकते हैं। कॉलेजों की दाखिला कमेटी द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच का कार्य 15 जून तक रहेगा। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 18 जून को लगेगी, जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 19 जून को जारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 20 जून से लेकर 23 जून तक फीस भर सकते हैं। इसके बाद 25 जून को दूसरी प्रोविजनल और 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वे 27 जून कसे लेकर 29 जून तक फीस भर सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में खाली सीट रह जाती है तो एक जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में दो जुलाई को दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन को लेकर दोबारा से उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
तीन जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। फिर दस जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। महाविद्यालयों में यूजी कोर्स में रजिस्ट्रेशन को लेकर 19 मई से आवेदन प्रक्रिया जारी है।
ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा कॉलेजों में दाखिले के लिए अपनी पसंदीदा संकाय में आवेदन किए जा रहे हैं। यूजी कोर्स में विभिन्न संकायों में राजकीय कॉलेज नरवाना में 639, राजकीय महिला कॉलेज जींद में 650, राजकीय पीजी कॉलेज में 672, राजकीय कॉलेज सफीदों में 179, राजकीय कॉलेज अलेवा में 145, राजकीय महिला कॉलेज सफीदों में 107, राजकीय कॉलेज पिल्लूखेड़ा में 23, राजकीय कॉलेज जुलाना में 33 आवेदन आए हैं।
-- -- -
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में दाखिले के लिए नौ जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ-साथ ही कॉलेज की कमेटी की ओर से दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। 19 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
-- डॉ. तनाशा हुड्डा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, सफीदों।