{"_id":"5ed545ad8ebc3e9084666741","slug":"three-corona-were-found-in-the-district-on-monday-jind-news-rtk5575588191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को जिले में मिले तीन कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को जिले में मिले तीन कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सुंदर नगर में क्वारंटीन का पर्चा चस्पा करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Jind
रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद सोमवार को फिर से तीन नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 34 पहुंच गई है। सोमवार को मिले तीन संक्रमित व्यक्तियों में से दो जींद शहर के तो एक हसनपुर गांव का निवासी है। इनमें से एक शहर के सुंदरनगर का रहने वाला है। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। गांव हसनुपर निवासी 35 वर्षीय युवक इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर काम करता था। वह 29 मई को अपने घर वापस लौटा था। 30 मई को उसका सैंपल नागरिक अस्पताल में लिया गया था। जबकि तीसरे का अभी तक प्रशासन को कोई अता-पता नहीं चला है। पीजीआई रोहतक प्रशासन से संपर्क करके स्वास्थ्य विभाग उसे ढूंढने में लगा हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि सोमवार को रोहतक पीजीआई से आई रिपोर्ट में जींद शहर के तीन लोग संक्रमित बताए गए हैं। इनमें से एक पटियाला चौक स्थित सुंदर नगर का निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति है। यह शराब पीने का आदी है। 26 मई को इस व्यक्ति को उल्टी हुई तो उसमें खून निकला। इसके बाद परिजन इसे पीजीआई रोहतक ले गए। यहां चिकित्सकों ने इसे दाखिल कर लिया। 29 मई को पीजीआई में इस कोरोना के लिए सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें यह पॉजिटिव पाया गया। दूसरा युवक गांव हसनपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर काम करता है। यह युवक 29 मई को गांव में आया था। इसको कुछ हलका बुखार महसूस हुआ तो इसने 30 मई को नागरिक अस्पताल जींद में पहुंचकर अपना सैंपल दिया। सोमवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जींद निवासी तीसरे व्यक्ति का अभी तक प्रशासन को कोई अता-पता नहीं चला है। पीजीआई रोहतक प्रशासन से संपर्क करके स्वास्थ्य विभाग उसे ढूंढने में लगा हुआ है। पीजीआई रोहतक से आई सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुंदर नगर में संक्रमित व्यक्ति के घर संपर्क किया। फिलहाल व्यक्ति पीजीआई रोहतक में ही उपचाराधीन है। इसके साथ उसकी पत्नी, बेटा तथा बेटी भी वहीं पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके घर तथा उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। व्यक्ति के घर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन का पर्चा चस्पा दिया है। घर में फिलहाल तीन लोग हैं। इसके अलावा इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। वहीं हसनपुर निवासी युवक को चिकित्सकों ने गांव से पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
तीसरे पॉजिटिव को ढूंढना स्वास्थ्य विभाग के लिए बना सिरदर्द
पीजीआई रोहतक से आई रिपोर्ट के अनुसार जिले के तीन लोग पॉजिटिव हैं। इनमें से दो की पहचान तो हो गई लेकिन तीसरे की पहचान करना जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। व्यक्ति की स्लिप पर केवल उसका नाम और स्थान के नाम पर जींद लिखा हुआ है। उसके किसी भी रिकार्ड में न तो मोबाइल नंबर है और न ही किसी कॉलोनी का नाम। स्वास्थ्य विभाग की टीम के लिए इस व्यक्ति का पूरा पता ढूंढना सिरदर्द बना हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि इस व्यक्ति की पोर्टल पर भी कोई डिटेल नहीं है। इस व्यक्ति का सैंपल 30 मई को हुआ था। फिलहाल यह पीजीआई रोहतक में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करने में लगी हुई है।