फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three brothers earning 1.5 lakh per acre from fruit cultivation

Jind News: फलों की खेती से प्रति एकड ड़ेढ लाख कमा रहे तीन भाई

Mon, 06 Feb 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three brothers earning 1.5 lakh per acre from fruit cultivation
जींद। परंपरागत खेती में बचत कम देख डाहौला निवासी तीन भाई सोनू, मोनू व अशोक ने तरबूज, खरबूजा और खीरे की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीकों को अपनाया। मेहनत के दम पर आज तीनों भाई प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल यह लोग पहले मौसम के हिसाब से पहले गेहूं, धान, आदि फसलों की परंपरागत खेती करते थे लेकिन मुनाफा काफी कम हो रहा था। इसके बाद तीन साल पहले उन्होंने फलों की खेती की थी। धीरे-धीरे बचत होने लगी और उन्होंने अन्य युवाओं को भी परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी फलों और अन्य जैविक खेती के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। सोनू, मोनू व अशोक ने बताया कि वे इस समय दो एकड़ में तरबूज, दो एकड़ में खरबूजा और एक एकड़ में खीरे की खेती कर रहे हैं। तरबूज और खरबूजे को पठानकोट, अमृतसर और जालंधर में सप्लाई कर रहे हैं। खीरा खनौरी, पातड़ा व जींद की मंडी में भेजा जाता है। उनका प्रति एकड़ एक लाख रुपये खर्च हो रहा है। बचत करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ हो जाती है। तीन भाइयों का कहना है कि उसने जैविक खेती के लिए बागवानी विभाग से संपर्क किया था। वहां से सरकारी योजनाओं से टिप्स मिले। इसके बाद उसकी जिंदगी में बदलाव आया। इससे पहले सोनू गेहूं, चावल की खेती करता था, जिसमें उसे घर का खर्च निकालना मुश्किल हो जाता था। इसके बाद सोनू ने बागवानी की ओर रुख किया। सोनू का कहना है कि आज युवा जैविक खेती भी आय का अच्छा साधन है। जैविक खेती के माध्यम से एक ओर जहां जमीन की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है, वहीं आय भी अच्छी होती है। ऐसे में युवाओं को जैविक खेती की ओर रुख करना चाहिए।
विज्ञापन

बॉक्स
वर्जन
जैविक खेती के लिए बागवानी विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। किसानों को चाहिए कि वह विभाग द्वारा दी जा रही सब्सिडी का फायदा उठाएं और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करें। जींद में काफी युवा जैविक खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में युवा जैविक खेती अपनाकर अपने क्षेत्र में आय का अच्छा स्त्रोत पैदा कर सकते हैं। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. असीम जांगड़ा, सलाहकार, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed