फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 45 years, a soldier's daughter's cry resonated in his home, and he celebrated.

Jind News: 45 साल बाद सैनिक के घर गूंजी बेटी की किलकारी, मना जश्न

Fri, 28 Aug 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
After 45 years, a soldier's daughter's cry resonated in his home, and he celebrated.
27 जुलाना 02: पौली गांव में लड़की के जन्म पर कुआं पुजन करती महिलाएं। - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव में सैनिक अमित मलिक के घर 45 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन कर खुशी मनाई और पूरे गांव को भोज करवाया। वहीं बेटी का नाम नूर रखा है।
सैनिक अमित मलिक ने बताया कि उनके परिवार में उनकी बेटी से पहले करीब 45 साल पहले उनकी बुआ सुरेश कुमारी का जन्म हुआ था। उनकी बुआ वर्तमान में शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रही हैं। इसके बाद अब परिवार में बेटी के जन्म से सभी परिजन बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

अमित मलिक ने कहा कि उनके परिवार में बेटा और बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और अपने परिवार और माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को लेकर परिवार में काफी उत्साह है। इसी खुशी में कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने खुशी मनाई और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया।

नवजात की मां दीपिका ने कहा कि यदि बेटियों की परवरिश लड़कों की तरह की जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी नूर की परवरिश बेटों से भी बेहतर तरीके से करेंगी और उसे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
उन्होंने कहा कि नूर उनके लिए केवल बेटी नहीं, बल्कि परिवार की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed